मल्हारगढ़: पिपलियामंडी पुलिस ने 16 हजार के इनामी भटियार को किया गिरफ्तार
पिपलियामंडी पुलिस ने 16 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी जवान सिंह उर्फ निर्मल बावरी को गिरफ्तार कर 12 मामलों में फरार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट, अवैध शराब और मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।