नरपतगंज: कन्हैली में शिक्षिका हत्या मामले में एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के उद्भेदन के लिए प्रयास जारी रखे
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्हैली स्थित शिव मंदिर परिसर के समीप बुधवार को हुए अपराधियों के द्वारा 25वर्षीय शिक्षिका शिवानी कुमारी को गोली मार हत्या करने के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच की। जबकि टीम के द्वारा दिन भर घटना के उद्भेदन को लेकर लगातार प्रयास करते रहे।