हरदोई: सदर तहसील गेट पर बीमार महिला की मौत, एसडीएम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिखाई संवेदनशीलता
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2026 थाना सुरसा क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय मृतका राबिना पत्नी रामनीर,पिछले एक साल से टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।मृतका की मां ने बताया कि उसका पिहानी से इलाज कराकर वापस गांव खजुरमई ला रहे थे,तभी सदर तहसील गेट पर बस का इंतजार करते वक्त वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे।