चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा मार्ग इलाके में 11 AM से 5 PM बजे तक और बस्सी क्षेत्र मे 2 से 13 फरवरी तक 3:30 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण शुक्रवार को निंबाहेड़ा रोड स्थित न्यू कोर्ट के आसपास के इलाकों में 6 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।। सुबह 11:00 से शाम 5:00 तक न्यू कोर्ट निंबाहेड़ा मार्ग फीडर से जुडी कॉलोनी के साथ ओछडी आदि मे सप्लाई नहीं होगी। बस्सी फीडर से जुड़े बस्सी और आसपास के क्षेत्रो मे 2 से 13 फरवरी तक सुबह 11:00 से दोपहर 2:30 तक आपूर्ति बंद रहेगी।