Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
n6085097
सिरसा सतनाम सिंह चौक के पास एक छोटे से ढाबे में लगी आग में सब कुछ जलकर हुआ राख #viral #trending #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa
| Jul 8, 2026
#viral
#trending
#news
#sirsa
#haryana
MORE NEWS
सिरसा के गांव वेदवाला में एक व्यक्ति चढ़ा बिजली की हाई टेंशन टावर पर भारी पुलिस बल तैनात #viral #trending #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Jul 8, 2026
मुआवजे की मांग पर बिजली टावर पर चढ़े 9 किसान नेता - सिरसा के वैदवाला में चारपाई और राशन लेकर बैठे, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं उतरेंगे; गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया समर्थन सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के वैदवाला गांव में बिजली के हाईटेंशन टावरों के मुआवजे को लेकर बुधवार सुबह बड़ा किसान आंदोलन शुरू हो गया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष समेत नौ किसान नेता अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गए। किसान अपने साथ चारपाई, पीने का पानी और खाने-पीने का राशन भी लेकर गए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार अन्य जिलों की तर्ज पर पूरा और बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं देती, तब तक वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली निगम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टावर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया, जबकि प्रशासन और बिजली निगम के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि किसानों ने साफ कर दिया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। खेत मालिक के टावर पर चढ़ने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार वैदवाला गांव निवासी खेत मालिक भूपेंद्र सिंह के खेत में हाईटेंशन लाइन के तीन टावर लगे हैं। बुधवार सुबह बिजली निगम और पुलिस की टीम टावर पर कार्य कराने पहुंची थी। आरोप है कि खेत मालिक को अपने ही खेत में जाने से रोक दिया गया, जिस पर विवाद हो गया। विरोध स्वरूप वह स्वयं टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अन्य किसान नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद आठ अन्य किसान नेता भी टावर पर चढ़ गए। इनमें हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सोना राम, प्रेम मोमी, वेद प्रकाश और गुरसेवक सिंह बग्गूवाला सहित अन्य शामिल हैं। आंदोलन में एक दिव्यांग युवक भी शामिल है। टावर पर ले गए चारपाई और राशन आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी के तहत किसान टावर पर चारपाई, पानी और खाने-पीने का सामान भी लेकर चढ़े हैं। उनका कहना है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मुआवजा बढ़ाने की मांग स्वीकार नहीं करती। घटना के बाद डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम ने टावर पर कार्य करने वाली लेबर टीम को भी बुलाया, लेकिन किसानों ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी कीमत पर काम शुरू नहीं होने देंगे। पुलिस ने अतिरिक्त किसानों को टावर पर चढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया समर्थन आंदोलन की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान टावर से छलांग न लगाए, सभी अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं जल्द ही आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं और सभी साथियों से मौके पर पहुंचने का आह्वान किया। मंगलवार की वार्ता रही थी बेनतीजा इससे एक दिन पहले मंगलवार को किसान संगठनों और प्रशासन के बीच मुआवजे के मुद्दे पर बैठक हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। किसानों का आरोप है कि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिक मुआवजा दिया गया, जबकि सिरसा के कई किसानों को या तो मुआवजा नहीं मिला या बहुत कम मिला है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा पूरा मुआवजा देने की घोषणा के बावजूद उसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा।

खेतों से निकल रही हाईटेंशन तारों की लाइन के विरोध में टावर पर चढ़े वैदवाला के किसान।
Sirsa, Sirsa | Jul 8, 2026
सिरसा सतनाम सिंह चौक के पास एक छोटे से ढाबे में लगी आग में सब कुछ जलकर हुआ राख #viral #trending #news #sirsa #haryana - Sirsa News