संभल: SP के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम द्वारा बहजोई इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक
संभल में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम द्वारा स्कूल के छात्रों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियमों के पालन करने को लेकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें यातायात नियमों का नियमित रूप से पालन करने के लिए जागरूक किया।