कौंच: कोंच पुलिस ने FCI गेट के सामने से 15 हजार रुपये के इनामिया अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया, 5 सालों से था फरार
Konch, Jalaun | Jun 11, 2026 कोंच कोतवाली पुलिस ने 5 सालों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी आरोपी उमेश कुमार चौहान को FCI गेट के सामने से गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जानकारी दी है। बिहार के पटना निवासी उमेश कुमार चौहान धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट की धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।