पिपरई: तारई गांव में चार लोगों ने पति-पत्नी और लड़के के साथ की मारपीट, पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारई गांव में पति पत्नी और लड़के के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम 7:30 बजे थाने में शिकायत कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे उसके व उसकी पत्नी और लड़के के साथ गांव के ही बाबूलाल, मुकेश, रानू और मोनू ने मारपीट की है।