बांसगांव: गंभीरपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने किया भगवान श्री कृष्ण किया बाल लीलाओं का वर्णन
बांसगांव तहसील अन्तर्गत गगहा क्षेत्र के गंभीरपुर में स्थानीय लोगों की मदद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक आचार्य पंडित राधा कृष्ण मिश्र जी महाराज जी के श्रीमुख से होने वाली कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज का कल्याण करने की चेष्टा करनी चाहिए।