बदनावर: ग्राम कोद में खेत पर बने मकान से 4 भैंस चुराकर ले गए अज्ञात चोर, कानवन थाना पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Badnawar, Dhar | Jun 28, 2024 कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम कोद में एक खेत पर बने मकान से अज्ञात चोर भैंस चुराकर ले गए। मामले में कानवन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार फ़रियादी राजेन्द्र पिता गोवर्धनलाल निवासी ग्राम कोद के खेत पर बने मकान से अज्ञात चोर फरियादी की 4 भैंस किमती करीब 40 हजार रूपये को चुरा कर ले गए।