सूरजगढ़: निस्ता गांव से पुलिस ने 20 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर बाल संरक्षण इकाई को सौंपा
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव से शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस ने एक 20 माह की मासूम बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर उसे बाल संरक्षण इकाई लखीसराय को सौंप दिया. खगड़िया-मानसी स्टेशन के बीच बच्ची ट्रेन में लावारिस स्थिति में मिली थी. जिसे एक महिला निस्ता गांव लेकर आई. सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली. माता-पिता को ढूंढने का प्रयास हुआ.