कोल: जिले के चर्चित जीतू कलाई हत्याकांड की पैरवी करने वाले को हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी, पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 अलीगढ़ के चर्चित रहे जीतू कलाई की हत्याकांड के मामले में पैरवी करने वाले को विपक्षी गुट के हिस्ट्रीशीटर द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। साक्षी विहार निवासी कंवरजीत जीतू के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे हैं। वह न्यायालय में प्रैक्टिस भी करते थे। अब वह मुकदमे में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं तो विपक्षी गुट का हिस्ट्रीशीटर धमकी दे रहा है।