ताजपुर: ताजपुर थाने में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
ताजपुर थाने में मंगलवार के दिन थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में इलाके के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाए जाने को लेकर अपील किया है।