ताजपुर: सराय रंजन थाने की पुलिस ने विभिन्न आरोपों में अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को किया गिरफ्तार
रायपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले जयमंत कुमार चौधरी को लड़ाई झगड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरपुर बरहैता गांव के रहने वाले संजीव महतो को पुराने शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है। बख्तियारपुर के रहने वाले अल्ताफ लड़ाई झगड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार के दिन तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।