ताजपुर: शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर में बंगरा थाने की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी आधे दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी
बंगरा थाने की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी शराब माफिया को पकड़ने की चक्कर में सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। आधे दर्जन पुलिस कर्मी हुए जख्मी। पुलिस ने शराब माफिया के गाड़ी को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर लिया। लेकिन शराब माफिया मौके से फरार हो गया। जख्मी पुलिस कर्मियों का इलाज नीजी स्तर पर कराया गया सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है।