कुचायकोट: सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति जख्मी होने की सूचना 112 की पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी व्यक्ति को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसकी मृत्यु घोषित कर दी। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 4 बजे दी गई।