सुजानगढ़: सुजानगढ़ में चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि संकल्प के साथ मनाई गई
सुजानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने संकल्प के साथ मनाई। जीबी रोड पर सर्व समाज के लोग एकत्र हुए। चौधरी चरण सिंह अमर रहें, जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए।