महोबा: किसान कामगार यूनियन का प्रदर्शन, वीर आल्हा-ऊदल नगर का नामकरण व लाड़ली बहना योजना लागू करने की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 किसान कामगार यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। संगठन ने महोबा का नाम ‘वीर आल्हा-ऊदल नगर’ करने, किसानों की कर्ज माफी और आल्हा-ऊदल के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। साथ ही ‘लाड़ली बहना योजना’ लागू करने और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई।