घुवारा: घुवारा की छात्राओं ने एमपी बोर्ड की मेरिट सूची में लहराया परचम
बुधवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार घुवारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। निहारिका सेन ने 98.8% के साथ प्रदेश में 6वां और गुंजन जैन ने 98% के साथ 10वां स्थान हासिल किया। वहीं हायर सेकेंडरी में सोनम प्रजापति ने 93% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।