बैराड़ पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड लेकर घूम रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से पुराना रेस्ट हाउस के पास से युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की जानकारी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने सोमवार शाम 6 बजे दी है।