पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 43 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 43 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान करीब 9586 लीटर अवैध शराब, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत पांच वहां भी बरामद किए गए हैं। रविवार शाम 4:29 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।