कौआकोल: मनरेगा कार्यों को 1 जुलाई से पहले पूरा करने का निर्देश, प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक के दौरान अधिकारी ने दिया निर्देश
कौआकोल प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय भवन में बुधवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) असलम हुसैन की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई।