धमतरी: डाक बंगला वार्ड में गंदा पानी पीने से लोग बीमार, वार्डवासियों ने निगम के सामने मटका फोड़कर जताया विरोध
धमतरी शहर के डाक बंगला वार्ड में नलों से लगातार गंदा पानी आने से नाराज वार्डवासियों ने पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। और मटका फोड़कर विरोध जताया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। वार्डवासियों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।