पटना ग्रामीण: पटना: 27 लाख के लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
पटना में दिनदहाड़े हुई 27 लाख रुपये की लूटकांड में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।