छतरपुर: नौगांव: चोरी के केस में पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार
छतरपुर के नौगांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने पुलिस पर चोरी के मामले में आरोपी से मिलीभगत कर गहने हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 227 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी चोरी हुई, लेकिन 14 महीनों से कार्रवाई नहीं हुई।पीड़ित ने रविवार की दोपहर 1:30 बजे आईजी मिथलेश शुक्ला से निष्पक्ष जांच और गहने वापस दिलाने की मांग की है।