श्री गंगानगर: 5A गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हुई, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 5, 2026
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र के 5A गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई इस मामले में सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई। कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पत्नी का कहीं कोई पता नहीं चला।