धान की रोपाई के दौरान सरयू नहर से पानी न मिलने के कारण ढोंढई माइनर सूखी पड़ी है, जबकि गिरते भूजल स्तर से हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। इससे नाराज किसानों ने प्रधान प्रतिनिधि रमजान अली के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों ने नहर में तत्काल पानी छोड़े जाने, रेगुलेटर की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।