जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 28 अगस्त 2026
*बस्ती - जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्कृत दिवस*
बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल में आज संस्कृत दिवस बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया और संस्कृत भाषा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान श्लोक पाठ, मंत्रोच्चारण, संस्कृत गान आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विश्व की सबसे प्राचीन एवं वैज्ञानिक भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने और उसे बढ़ावा देने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने संस्कृत के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत दिवस मनाने की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर सन 1969 से हुई। यह दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हमारा विद्यालय इस दिवस को एक जागरूकता दिवस के रूप में मनाता है जिससे बच्चे संस्कृत के इतिहास एवं महत्व को समझकर उसका सम्मान करें।
कार्यक्रम में अविका, गौरी ने संस्कृत के मंत्रोच्चारण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अनन्तराज, अनमोल, अनामिका, वैभवी, प्रीति, श्रुति, आराध्या, आकृति, आदित्य, वाची, प्रतिभा, खुशी आदि छात्र-छात्राओं ने अपने संस्कृत श्लोकों से सभी उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन एवं शिक्षिका मिनाक्षी ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के साथ किया गया।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, पवन, गिरीश, मिनाक्षी, पूजा, सावित्री, दिवाकर, प्रवीन, अरविन्द, सुशील समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 28, 2026