समाहरणालय पूर्णिया,
जन सम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-985,
दिनांक 27/ 07/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया द्वारा सोमवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स पूर्णिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई।पूर्णिया जिले में वाणिज्य प्रतिष्ठान , औद्योगिक एवं घरेलू प्रतिष्ठान में विद्युत से संबंधित विद्युत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रतिनिधियों द्वारा विद्युत को लेकर बेहतर सुझाव शेयर किया गया।
विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद वागिश द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई क्रमशः प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना तथा ULA स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें से कई उद्यमियों द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कार्यों में सहभागिता के लिए भी अपनी सहमति व्यक्त की गई। साथ ही साथ विद्युत संबंधी शिकायत का भी समाधान किया गया । सभी उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय के इस कुशल पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
कार्यपालक अभियंता एवं प्रतिनिधियों द्वारा निर्णय लिया गया कि भविष्य में प्रत्येक 15 दिनों के अन्तराल पर विद्युत विभाग पूर्णिया तथा वाणिज्य संगठन एवं औद्योगिक संगठन के साथ वार्ता होते रहेगी।
सभी उद्यमियों द्वारा नया विद्युत संबंध लेने में वर्तमान में नया RMS पद्धति के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण विलंब होने की बात बताई गई ।
कार्यपालक अभियंता विद्युत द्वारा सभी लोगों को RMS के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।बिजली कंपनी का जो नया यूनिफाइड पोर्टल है इसमें आवेदक और विभाग सभी को जिम्मेदारी दी गई है ।
विद्युत संबंध देने की प्रक्रिया कई चरणों में होती है जिसमें आवेदक घर बैठे आवेदन देने के साथ साथ विद्युत विभाग द्वारा उनको टर्म कंडीशन की सूची दी जाती है। उसके बाद उपभोक्ता को उसमें सहमति व्यक्त करनी होती है सहमति व्यक्त करने के बाद प्राक्कलन दी जाती है। प्राक्कलन के बाद उनके द्वारा भुगतान की जाती है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।वर्तमान गर्मी और बारिश के मौसम को देखते हुए सभी प्रतिनिधियों द्वारा कम समय में रेस्टोरेशन का अनुरोध किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Purnia, Bihar | Jul 27, 2026