उजियारपुर: चांदचोर में महिला की हत्या का खुलासा, देवर और नंदोई ने किया था घटना
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर में हुई एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना में देवर और ननदोई की संलिप्त सामने आई है जिसके बाद लगातार पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से भी इनकार नहीं किया है।