उजियारपुर: उजियारपुर में महिला की हत्या, मृतका की मां ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस छापेमारी कर रही है
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर में हुई एक महिला की हत्या की बाबत मृतका के मां ने आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है हालांकि तीसरे दिन भी हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा।