उजियारपुर: उजियारपुर में महिला की हत्या का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
उजियारपुर में हुई एक महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह का खुलासा होगा। वैसे इस मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।