उजियारपुर: उजियारपुर में स्प्रिंकल रेन गन का उद्घाटन, डीएम ने किया, किसानों के चेहरे पर खुशी
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत के किसानों को अब स्प्रिंकल रेन गन का लाभ मिलेगा ।इससे बड़े पैमाने पर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा इस पद्धति का जब उद्घाटन किया गया तो किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।