लोहरदगा: सेन्हा के भड़गांव में पेड़ से गिरा किशोर, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव गांव में पेड़ से गिरने के कारण एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भड़गांव निवासी आकाश उरांव पिता गोविंद उरांव के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आकाश उरांव पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।