जलालपुर: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Jalalpur, Saran | Aug 24, 2026 दाउदपुर कोपा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित कुमना चरबटनी गांव में सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे काम करने के दौरान 11हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेजूवार गांव निवासी स्व0 भूटेली राम के 52 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।