मूंडवा: कुचेरा कस्बे में हज ए उमरा यात्रा कर लौटे हाजियों का शहरवासियों ने किया स्वागत
Mundwa, Nagaur | Nov 25, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में सोमवार को हज ए उमरा यात्रा कर लौटे हाजियों को कुचेरा शहरवासियों व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान शहरवासियों ने हाजियों का माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कुचेरा कस्बे के मुस्लिम समुदाय के हाजियों ने पवित्र मक्का और मदीना की जियारत कर सोमवार को कुचेरा लौटते समय शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।