ग्वालियर गिर्द: किसान की ज़मीन पर पीडब्ल्यूडी बना रहा था रोड, हाईकोर्ट ने निर्माण पर लगाई रोक
हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विदिशा जिले के अरवरिया गांव में किसान की जमीन पर सड़क बनाने के लोक निर्माण विभाग के इरादों पर पानी फेर दिया है बिना जमीन का अधिग्रहण और मुआवजा दिए किसान देवीचरण विश्वकर्मा की अरवरिया गांव की जमीन पर लोक निर्माण विभाग सड़क बना रहा था। अब हाई कोर्ट ने यथास्थिति रखने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के निर्माण पर रोक लगा दी है।