गोवर्धन: भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, सपा नेता ने परशुराम मंदिर बनवाने की घोषणा की
ब्रज की पावन धरा गोवर्धन के गांव अडींग में रविवार की शाम भक्ति और उत्साह के रंग में डूबी नजर आई। अवसर था भगवान श्री परशुराम जी की जयंती का, जिसके उपलक्ष्य में गांव में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान न केवल धार्मिक उल्लास दिखा, बल्कि राजनैतिक और सामाजिक दिग्गजों का जमावड़ा भी नजर आया।