कुरडेग: कुरडेग खरवाटोली गांव में ट्रांसफार्मर ठीक करते समय बिजली करंट की चपेट में आकर व्यक्ति घायल
Kurdeg, Simdega | Jul 28, 2026 कुरडेग खरवाटोली गांव में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के दौरान मंगलवार को 10:30 बजे जॉनसन नामक युवक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा इलाज की गई और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।