पत्थलगांव: पत्थलगांव में फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर बेटी का कराया गया मुफ्त प्रवेश, शिक्षक गिरफ्तार
शासन की महत्वाकांक्षी शैक्षणिक योजना का दुरुपयोग कर फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर अपनी पुत्री का निःशुल्क प्रवेश कराने वाले एक शासकीय शिक्षक को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर योजना का अनुचित लाभ लेने का आरोप है। पुलिस के अनुसार ग्राम जामझोर निवासी चमर साय पैकरा,