धनौरा: रक्षाबंधन को लेकर गजरौला में राखी की दुकानें सजीं, मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन पर्व को लेकर गजरौला शहर में बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शहर के विभिन्न स्थानों पर राखी की दुकानें सजी नजर आईं। पर्व को लेकर महिलाएं और पुरुष राखी व मिठाई की खरीदारी करते दिखाई दिए। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।