सरदारशहर: सरदारशहर में होटल में जुए के रैकेट का भंडाफोड़, 32 लोग गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने सीआई मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल में चल रहे जुए के रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने छापेमारी कर ताश पत्ती पर जुआ खेलते 32 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की रकम, ताश के पत्ते और अन्य सामान भी बरामद किया।