Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl

नालंदा : राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 की मनमोहक झलकियाँ Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 10, 2026

MORE NEWS

12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा की चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण दे कर इसे संगठित अपराध का सिंडि

12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा की चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण दे कर इसे संगठित अपराध का सिंडि

Bihar, Nalanda | Jun 11, 2026

विधायक डा सुनील कुमार ने पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु

विधायक डा सुनील कुमार ने पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु

Bihar, Nalanda | Jun 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
.....................

आज दिनांक 10.06.2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 14.06.2026 को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अन्तर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त 1.1 किलो वॉट सोलर पैनल अधिष्ठापन की शुरूआत किये जाने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। 

नालंदा जिला अन्तर्गत 9800 अद्द कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त 1.1 किलावॉट के सोलर पैनल अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित है। यह कार्य मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के द्वारा 10.11.2026 तक निष्पादित किया जाना है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में अवस्थित सभी दलित टोलों में रहने वाले कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं का सुची उपलब्ध करायेंगे ताकि इस योजना से संबंधित अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा सके।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा श्रम अधीक्षक, नालंदा को निर्देशित किया गया कि जिले में उपस्थित कुशल श्रमिकों एवं आई.टी. आई. एवं डिप्लोमा उतीर्ण छात्रों की सूची उपलब्ध कराई जाय जिन्हें इस योजना से संबंद्ध करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराते हुए इस योजना को तीव्र गति दिया जा सके।

जीविका के सहयोग से इस योजना के अन्तर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं का सहमति पत्र प्राप्त करने का कार्य किया गया है। जिसमें जीविका का सहयोग सराहनीय रहा है। डी.पी.एम. (जीविका) को इस कार्य में आगे भी जीविका दीदियों के माध्यम से विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकारी एजेंसी मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के प्रतिनिधि को अधिक से अधिक मैन पॉवर एवं कार्य में लगने वाले संशाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही 14.06.2026 को उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व कम-से-कम 50 अद्द घरों पर सोलर पैलन अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।

विद्युत विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि कार्यकारी एजेंसी के उपलब्ध श्रम एवं संशाधनों की उपलब्धता का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ जिला प्रशासन के सहयोग से इस परियोजना को ससमय क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्य प्रगति से संबंधित सूचना ससमय जिला पदाधिकारी महोदय को उपलब्ध करातें रहेंगे

इस बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता, नालंदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा, श्रम अधीक्षक, नालंदा, डी.पी.एम. (जीविका), कार्यकारी एजेंसी मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं जिले के सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ..................... आज दिनांक 10.06.2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 14.06.2026 को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अन्तर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त 1.1 किलो वॉट सोलर पैनल अधिष्ठापन की शुरूआत किये जाने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। नालंदा जिला अन्तर्गत 9800 अद्द कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त 1.1 किलावॉट के सोलर पैनल अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित है। यह कार्य मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के द्वारा 10.11.2026 तक निष्पादित किया जाना है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में अवस्थित सभी दलित टोलों में रहने वाले कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं का सुची उपलब्ध करायेंगे ताकि इस योजना से संबंधित अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा सके। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा श्रम अधीक्षक, नालंदा को निर्देशित किया गया कि जिले में उपस्थित कुशल श्रमिकों एवं आई.टी. आई. एवं डिप्लोमा उतीर्ण छात्रों की सूची उपलब्ध कराई जाय जिन्हें इस योजना से संबंद्ध करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराते हुए इस योजना को तीव्र गति दिया जा सके। जीविका के सहयोग से इस योजना के अन्तर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं का सहमति पत्र प्राप्त करने का कार्य किया गया है। जिसमें जीविका का सहयोग सराहनीय रहा है। डी.पी.एम. (जीविका) को इस कार्य में आगे भी जीविका दीदियों के माध्यम से विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकारी एजेंसी मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के प्रतिनिधि को अधिक से अधिक मैन पॉवर एवं कार्य में लगने वाले संशाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही 14.06.2026 को उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व कम-से-कम 50 अद्द घरों पर सोलर पैलन अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। विद्युत विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि कार्यकारी एजेंसी के उपलब्ध श्रम एवं संशाधनों की उपलब्धता का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ जिला प्रशासन के सहयोग से इस परियोजना को ससमय क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्य प्रगति से संबंधित सूचना ससमय जिला पदाधिकारी महोदय को उपलब्ध करातें रहेंगे इस बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता, नालंदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा, श्रम अधीक्षक, नालंदा, डी.पी.एम. (जीविका), कार्यकारी एजेंसी मेसर्स सेन एण्ड पंडित वोल्टेज कन्ट्रोल प्रा० लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं जिले के सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 10, 2026