प्रतापगढ़: बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटकर रील बनाना पड़ा भारी, 007 गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और स्टंटबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए '007 गैंग' के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं पुलिस उ