तुरकौलिया: तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीकर मरने वाले के परिजनों से राजद के शिष्टमंडल ने मंगलवार को मिलकर सांत्वना दी
तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगो के परिजनों से मंगलवार राजद के एक शिष्टमंडल मिलकर सांत्वना दिया। नेतृत्व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी कर रहे थे। प्रशासन पर समुचित इलाज न करने का आरोप। इस अवसर पर पूर्व बिधायक ई शशिभूषण सिंह,राजेन्द्र राम,मनोज कुमार यादव,पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद,लक्ष्मी नारायण यादव सहित अन्य लोग थे।