धौलपुर: अब धौलपुर के नए एसपी होंगे सुमित मेहरड़ा
धौलपुर। राज्य सरकार ने बुधवार रात 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए लिस्ट जारी की। जिसमें धौलपुर एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय का ट्रांसफर कर करौली लगाया गया है। उनके बाद अब धौलपुर के नए एसपी सुमित मेहरड़ा होंगे। जिन्हें करौली से लगाया गया है। 31 वर्षीय सुमित मेहरड़ा कोटपूतली जयपुर के निवासी हैं।