बक्सर: जमीनी विवाद में किसान की हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन को किया गिरफ्तार: SP ने की प्रेस वार्ता
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर के नैनीजोर थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले मे पुलिस न त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार को गेहूं की कटाई के दौरान हुई थी। जिसमें मुन्ना यादव के पिता तारकेश्वर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुख्य अभियुक्त मनन तिवारी समेत अन्य को पकड़ा।