मैनपुरी: SP के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 155 चालान काटकर ₹2,10,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान में 155 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 2,10,000 रुपए का जुर्माना वसूला है। वही पूरी कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।