मैनपुरी: करहल क्षेत्र की विवाहिता ने ससुराली जनों पर दहेज के चलते मारपीट का आरोप लगाया, एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी किशनी रोड निवासी हेमलता पत्नी नागेंद्र यादव ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि ससुराली जनों के द्वारा दहेज के चलते उनके साथ आए दिन मारपीट कर परेशान किया जाता है। जिसको लेकर विवाहिता ने ससुराली जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।