मैनपुरी: करहल क्षेत्र निवासी महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते पति ने मारपीट कर घर से निकाला बाहर, ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
थाना करहल क्षेत्र के किशनी रोड निवासी महिला हेमलता पत्नी नागेंद्र यादव ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते पति द्वारा मारपीट की गई और अब पति दूसरी शादी कर रहा है जिसको रोके जाने को लेकर महिला ने एसपी से गुहार लगाई है तो वहीं ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।